जुलाई 20, 2026 6:00 अपराह्न

printer

नई दिल्ली: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति और संयम बरतने की अपील की

दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में सभी प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने, संयम बरतने और शांति तथा सार्वजनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। एक वीडियो संदेश में दिल्ली पुलिस के अपर आयुक्त और जनसंपर्क अधिकारी राजीव रंजन ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण व्यवहार करने, किसी भी गैरकानूनी या हिंसक गतिविधि में शामिल न होने और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों या कर्मियों द्वारा जारी किए गए कानूनी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

उन्होंने जनता को किसी भी मंच के माध्यम से अफवाहों, गलत सूचनाओं या अपुष्ट सामग्री पर विश्वास न करने और न ही उन्हें फैलाने की सलाह दी। श्री रंजन ने नागरिकों को केवल विश्वसनीय सूचना स्रोतों पर भरोसा करने और शांति, सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करने की भी सलाह दी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला