मई 24, 2026 7:35 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्ली: भारत-रूस ने सैन्य तकनीकी सहयोग पर भूमि मामलों से जुड़े 5वें उप-कार्य समूह की बैठक की

भारत-रूस सैन्य तकनीकी सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग के अंतर्गत भूमि मामलों से जुड़े 5वें उप-कार्य समूह की बैठक कल नई दिल्ली में संपन्न हुई। रक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त जन-सूचना महानिदेशालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह बैठक भारतीय सेना और रूसी थल सेना के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है।

महानिदेशालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सीख, ऑपरेशनल तालमेल और द्विपक्षीय सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से सार्थक विचार-विमर्श किया, जिससे भारत-रूस की लंबे समय से चली आ रही रक्षा साझेदारी को और मजबूती मिली है। प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा सहयोग के नए तरीकों की तलाश के लिए ‘शत्रुजीत ब्रिगेड’ का भी दौरा किया।