केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि यह नई सुविधा अस्पताल चेन की लोगों की सेवा के 25 साल के सफ़र में एक और अहम पड़ाव है। श्री शाह ने बताया कि अस्पताल ने अकेले पिछले साल ही तीन लाख 60 हजार लोगों को 244 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक मुफ़्त मेडिकल सुविधाएँ दीं।
इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि यह नई सुविधा दिल्ली के स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में एक अहम बढ़ोतरी है और इससे राजधानी में बेहतर और अच्छी गुणवत्ता की मेडिकल सुविधाएँ मिलना और आसान हो जाएगा।