मई 20, 2026 7:04 अपराह्न

printer

नई दिल्ली: हिंदी सलाहकार समिति की बैठक, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की अध्यक्षता

सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गडकरी ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र को एकजुट करने का एक सशक्त माध्यम है।

उन्‍होंने कहा कि मंत्रालय का अधिकतम कार्य सरल, सुलभ और व्यावहारिक हिंदी में होना चाहिए। श्री गडकरी ने कहा कि प्रौद्योगिकी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते उपयोग के साथ, हिंदी का उपयोग भी तेजी से बढ़ना अनिवार्य है। इस बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​भी उपस्थित थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला