सितम्बर 19, 2026 9:33 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्ली: विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक-2026 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति की पहली बैठक का हुआ आयोजन

विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक-2026 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति की पहली बैठक कल नई दिल्ली में हुई। लोकसभा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने समिति के सदस्यों को विधेयक के प्रावधानों की जानकारी दी। बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और सदस्यों ने कई प्रश्‍न उठाए।

समिति में लोकसभा के 21 सदस्य हैं, जिन्हें लोकसभा अध्यक्ष ने नामित किया है। इसके अलावा राज्यसभा के 10 सदस्य भी समिति में शामिल हैं। संसद के दोनों सदनों ने पिछले महीने 12 अगस्‍त को विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक-2026 को और जांच के लिए संयुक्‍त संसदीय समिति को भेजने की मंजूरी दी थी। इस संशोधन विधेयक का उद्देश्‍य विदेशी योगदान के उपयोग को ज़्यादा पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला