मई 20, 2026 2:18 अपराह्न

printer

नई दिल्ली: फिक्‍की के साइबरकॉम के 7वें संस्करण के उद्घाटन सत्र में डिजिटल अर्थव्यवस्था पर चर्चा

राष्ट्रीय महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना संरक्षण केंद्र के महानिदेशक नवीन कुमार सिंह ने आज कहा कि देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था से वर्ष 2030 तक देश के सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी में लगभग 20 प्रतिशत के योगदान देने की उम्मीद है। वे नई दिल्ली में फिक्‍की के साइबरकॉम के 7वें संस्करण के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

श्री सिंह ने कहा कि भारत डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में विश्व का अग्रणी देश बनकर उभरा है और उसने समावेशी और लोकतांत्रिक डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना मॉडल विकसित किया है। उन्होंने कहा कि यूपीआई, ऑप्टिकल फाइबर विस्तार, डिजिटल शासन और कागज रहित प्रणालियों जैसी पहलों के माध्यम से देश नकदी आधारित अनौपचारिक अर्थव्यवस्था से उच्च उत्पादकता वाली डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हुआ है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला