भारत और नेपाल ने आज नेपाल के गंडकी प्रांत के मनांग जिले की नासन ग्रामीण नगरपालिका में एक अस्पताल भवन की संयुक्त रूप से आधारशिला रखी। भारत इस परियोजना के लिए पांच करोड़ 60 लाख नेपाली रुपये देगा। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में उप-प्रमुख डॉ. राकेश पांडे और नासन ग्रामीण नगरपालिका के अध्यक्ष धन बहादुर गुरुंग ने आधारशिला रखी। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।
News On AIR | मई 31, 2026 1:49 अपराह्न
नेपाल: गंडकी प्रांत के मनांग जिले में भारत और नेपाल ने संयुक्त रूप से रखी अस्पताल भवन की आधारशिला