अगस्त 10, 2026 2:23 अपराह्न

printer

नेपाल ने आव्रजन कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में 695 चीनी नागरिकों को देश से निर्वासित किया

नेपाल ने 2021 से 2025 के बीच आव्रजन कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में 695 चीनी नागरिकों को देश से निर्वासित किया है। आव्रजन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, यह नेपाल से निर्वासित किए गए विदेशी नागरिकों में सबसे बड़ी संख्या है।

इन पांच वर्षों के दौरान नेपाल ने कुल दो हजार 267 विदेशी नागरिकों को निर्वासित किया, जिनमें चीनी नागरिकों की हिस्सेदारी 30 दशमलव छह-पांच प्रतिशत रही।

इन पांच वर्षों में निर्वासित किए गए विदेशी नागरिकों में अमरीकी नागरिकों का दूसरा स्थान रहा, अमरीका के 191 नागरिकों को नेपाल से निर्वासित किया गया, जबकि बांग्लादेश के 145 नागरिकों को वापस भेजा गया और वह तीसरे स्थान पर रहा। ब्रिटेन के नागरिक चौथे और पाकिस्तान के नागरिक पांचवें स्थान पर रहे।

आव्रजन विभाग के अनुसार, कानूनों का उल्लंघन करने, वीजा की शर्तों को तोड़ने या गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने पर विदेशी नागरिकों को कानून के तहत जुर्माना लगाने और वसूलने के बाद देश से निर्वासित किया जाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला