संयुक्त राष्ट्र महासभा ने नेपाल और बांग्लादेश को ‘सबसे कम विकसित देशों की श्रेणी से बाहर निकलने के लिए तीन साल का अतिरिक्त समय देने पर सहमति जताई है। न्यूयॉर्क में महासभा के सत्र में दोनों देशों के लिए तैयारी की अवधि को 24 नवंबर, 2029 तक बढ़ा दिया गया है।
नेपाल इस विस्तार से आर्थिक मजबूती बढ़ाने, उत्पादक क्षेत्रों को सुदृढ़ करने और इस श्रेणी के देशों को मिलने वाले विशेष अंतरराष्ट्रीय समर्थन को धीरे-धीरे वापस करने के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा।
नेपाल ने इस साल मई में यह विस्तार मांगा था। नेपाल 1971 से ही इस श्रेणी में शामिल है।