नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने अपने क्षेत्र के करदाताओं के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्ति कर पर 10 प्रतिशत छूट की घोषणा की है। परिषद ने बताया है कि यह छूट उन करदाताओं को प्रदान की जाएगी, जो अपने संपत्ति कर का भुगतान इस महीने की 30 तारीख या उससे पहले कर देंगे। एनडीएमसी ने अपने क्षेत्र के सभी संपत्ति धारकों से इस लाभकारी योजना का लाभ उठाते हुए समय पर संपत्ति कर का भुगतान करने का आग्रह किया है। उन्होने कहा है कि एनडीएमसी क्षेत्र के करदाता परिषद के ऑनलाइन भुगतान पोर्टल अथवा परिषद द्वारा अधिसूचित अन्य अधिकृत भुगतान माध्यमों के जरिए भी अपने संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं।
News On AIR | जून 13, 2026 7:41 अपराह्न | NDMC
एनडीएमसी ने संपत्ति कर पर 10 प्रतिशत छूट की घोषणा की