अप्रैल 11, 2026 6:14 अपराह्न

printer

एनडीए सरकार फुले के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध: नागर विमानन मंत्री नायडू

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि एनडीए सरकार समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। महात्‍मा फुले की जयंती के अवसर पर आज उन्‍होंने श्रीकाकुलम में फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री नायडू ने कहा कि फुले किसी एक क्षेत्र या देश तक सीमित नहीं थे और उनके विचार दो शताब्दियों से अधिक समय से समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं।