जुलाई 27, 2026 7:15 अपराह्न | skill universities

printer

एनसीवीईटी ने नई दिल्ली में कौशल विश्वविद्यालयों के साथ बैठक का किया आयोजन

राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद – एनसीवीईटी ने आज नई दिल्ली में कौशल विश्वविद्यालयों के साथ एक बैठक आयोजित की। इसमें बेहतर सहयोग, गुणवत्ता आश्वासन और नीतिगत समन्वय के माध्यम से देश के व्यावसायिक शिक्षा तंत्र को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी ने की। सुश्री मुखर्जी ने भविष्य के लिए कार्यबल तैयार करने में कौशल विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्‍होंने एक मजबूत, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी नियामक तंत्र को बढ़ावा देने के लिए एनसीवीईटी की प्रतिबद्धता का उल्‍लेख किया। उन्होंने उच्च शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता आश्वासन, नवाचार और राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे को व्यापक रूप से अपनाने को बढ़ावा देने के लिए संस्थागत सहयोग के महत्व पर बल दिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला