मई 17, 2026 9:02 अपराह्न

printer

भारत-म्यांमार सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एनसीबी की बड़ी कार्रवाई

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो-एनसीबी ने भारत-म्यांमार सीमा पर अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्‍करी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एनसीबी ने दिल्ली से म्यांमार के सरगना थानसिंतुआंग को गिरफ्तार किया है। ब्‍यूरो ने बताया कि यह गिरफ्तारी व्यापक निगरानी, खुफिया जानकारी जुटाने, अंतरराज्यीय समन्वय और निरंतर कार्रवाई के बाद संभव हुई है। थानसिंतुआंग एनसीबी और मादक पदार्थों की तस्‍करी से जुड़े कई मामलों में वांछित था।

ब्यूरो ने बताया कि वह वर्ष 2024 के एनसीबी मामले में मुख्य आरोपी है, जिसमें खॉज़ॉल के दुल्टे के पास 14 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन और 2 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की गई थी, और वर्ष 2025 के एनसीबी मामले में भी ऐज़ॉल में 49 किलोग्राम से अधिक मेथम्फेटामाइन जब्त की गई थी।

एनसीबी ने बताया कि जांच में पता चला कि वह मिजोरम, मणिपुर, असम और त्रिपुरा के रास्ते भारत और बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाने वाले सीमा पार तस्करी नेटवर्क को संचालित करता था। एनसीबी ने कहा कि जांच के दौरान, गिरोह के कई सदस्यों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला