अक्टूबर 9, 2026 8:11 पूर्वाह्न

printer

एनबीए को अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान पहुंच और लाभ साझाकरण ढ़ांचे के तहत 9.68 करोड़ रुपए प्राप्त हुए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण-एन.बी.ए को अप्रैल से सितंबर के बीच भारत के जैविक संसाधनों का उपयोग करने वालों से 9 करोड़ 68 लाख रुपये मिले हैं। यह राशि पहुंच और लाभ-साझाकरण यानी एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग व्यवस्था के अंतर्गत प्राप्त हुई है।
 
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बताया कि कुल प्राप्त राशि में से 9 करोड़ 56 लाख रुपये विभिन्न क्षेत्रों में जैविक संसाधनों तक पहुंच के लिए प्राप्त हुए। सबसे ज्यादा 7 करोड़ 16 लाख रुपये कृषि-बीज क्षेत्र से प्राप्त हुए। वहीं, खाद्य और पेय पदार्थ क्षेत्र से 1 करोड़ 59 लाख रुपये और पशुपालन क्षेत्र से 62 लाख एक हजार रुपये मिले हैं।
 
मंत्रालय ने बताया कि वर्ष 2008 से अब तक एनबीए करीब 278 करोड़ रुपये जुटा चुका है। इसमें से 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जैव विविधता के संरक्षण और देशभर में समुदायों, किसानों, संस्थानों तथा अन्य लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने के लिए वितरित की जा चुकी है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला