जुलाई 31, 2026 1:46 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन ने अमेरिकी कंप्यूटर विज्ञान प्रोफेसर को 5.28 लाख डॉलर की धनराशि दी

राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन ने अमरीका के कंप्यूटर विज्ञान के प्रोफेसर को 5 लाख 28 हजार 137 डॉलर की धनराशि दी गई है। यह धनराशि भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से चलाए जा रही एक शोध परियोजना के लिए है। इस अनुसंधान का उद्देश्य सोयाबीन उत्‍पादन के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों का विकास करना है। यह परियोजना अक्टूबर 2026 से सितंबर 2029 तक चलेगी।

इस परियोजना का लक्ष्य सोयाबीन उत्‍पादन और खेती में सुधार के लिए एआई संचालित प्रणाली का निर्माण करना है। शोधकर्ता फसलों, मिट्टी और मौसम की स्थितियों की निगरानी के लिए स्मार्ट सेंसर, वायरलेस नेटवर्क, ड्रोन डेटा और एआई का उपयोग करेंगे। यह तकनीक किसानों को कीटों, बीमारियों और बदलते जलवायु परिस्थितियों से निपटने में मदद करेगी। इस परियोजना में अमरीका और भारत दोनों के विश्वविद्यालयों और कृषि संस्थानों के शोधकर्ता शामिल हैं। इसमें आईआईटी दिल्ली और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सहयोग करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला