राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने चिकित्सा अभिलेखों की दूरस्थ समीक्षा और प्रमाणीकरण के लिए डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षरों के उपयोग पर एक परामर्श जारी किया है। इसका उद्देश्य एकरूपता सुनिश्चित करना, रोगी से जुड़ी जानकारी सुरक्षा और डिजिटल स्वास्थ्य देखभाल प्रौद्योगिकियों के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देना है।
चिकित्सा आयोग ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों में अलग-अलग कार्य पद्धति के कारण चिकित्सा अभिलेखों के दूरस्थ प्रमाणीकरण को लेकर अनिश्चितता उत्पन्न हो गई है। परामर्श जारी करने का उद्देश्य अस्पष्टता को दूर करना, पेशेवर जवाबदेही बनाए रखना और अनावश्यक नियामक बाधाओं को कम करके स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच में सुधार करना है। आयोग ने सभी पंजीकृत चिकित्सा चिकित्सकों और अन्य संबंधित हितधारकों को परामर्श का अनुपालन करने को कहा है।