सितम्बर 27, 2026 1:29 अपराह्न

printer

रबी मौसम की प्राथमिकताओं और तैयारियों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन कल से नई दिल्ली में

दो दिन का राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन कल से नई दिल्ली में शुरु हो रहा है। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान इसका उद्घाटन करेंगे। कृषि और किसान कल्याण विभाग आगामी रबी मौसम के लिए प्रमुख प्राथमिकताओं और तैयारियों पर विचार-विमर्श करने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। सम्मेलन में, केंद्र और राज्य, समन्वय को मजबूत करने और कृषि उत्पादन, उत्पादकता, स्थिरता और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कार्यनीति विकसित करने पर विमर्श करेंगे। 
 
पहले दिन आत्मनिर्भरता, विविधीकरण और उत्पादन वृद्धि, स्थिरता और जलवायु-अनुकूल कृषि तथा डिजिटल कृषि, अवसंरचना, वित्तपोषण और जोखिम प्रबंधन पर चर्चा होगी। दूसरे दिन क्षेत्रीय सम्मेलनों से प्राप्त प्रमुख सीखों और पहले दिन की  चर्चाओं के परिणामों पर विमर्श होगा।
 
सम्मेलन में राज्यों के कृषि मंत्रियों को अपनी प्राथमिकताओं और रबी मौसम की तैयारियों के लिए सुझाव देने का अवसर मिलेगा। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला