अप्रैल 14, 2026 8:16 अपराह्न

printer

नारी शक्‍ति वन्‍दन अधिनियम देश के लोकतंत्र को सशक्‍त बनाने की दिशा में निर्णायक कदम: भाजपा अध्‍यक्ष नितिन नबीन

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष नीतिन नवीन ने कहा है कि नारी शक्‍ति वन्‍दन अधिनियम देश के लोकतंत्र को सशक्‍त बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। श्री नवीन ने देशभर की महिलाओं के नाम प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के लिखे पत्र को साझा किया।

उन्‍होंने कहा कि देश के भविष्‍य को आकार देने में जब महिलाओं की आवाज को समान अधिकार मिलेगा, तभी एक वास्‍तविक समावेशी लोकतंत्र साकार हो सकता है।