अप्रैल 9, 2026 2:04 अपराह्न

printer

नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित विमला ने महिला आरक्षण विधेयक को एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल बताया

नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित विमला ने महिला आरक्षण विधेयक को एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शुरूआत से ही महिलाओं की गरिमा और सम्मान पर ध्यान केंद्रित करते हुए निरंतर प्रयास किए हैं। विमला ने कहा कि यह पहल राजनीतिक सशक्तिकरण के स्तर तक पहुंच चुकी है। यह विधेयक घर की चारदीवारी से देश की संसद तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पद्म पुरस्कार से सम्मानित लिबिया लोबो सरदेसाई ने कहा कि यह पहल निश्चित रूप से महिलाओं को महत्‍वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। मीडिया से बातचीत में सरदेसाई ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस पहल में 27 वर्ष लग गए और यह अभी भी पूरी तरह से लागू नहीं हो पाई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाली पीढ़ियां इससे लाभान्वित होंगी।