जून 25, 2026 9:48 अपराह्न

printer

नागपुर हवाई अड्डा को सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत जीएमआर को सौंपा गया

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि नागपुर हवाई अड्डे पर विमानों के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल केंद्र तथा कार्गो हब सुविधाएं विकसित होने से नागपुर की आर्थिक क्षमता बढ़ेगी।

नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के अंतर्गत जी.एम.आर कंपनी को सौंपने का कार्यक्रम आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री के. राममोहन नायडू और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर श्री नायडू ने कहा कि वर्ष 2014 में देश में हवाई अड्डों की संख्या 74 थी, जो अब बढ़कर 165 हो गई है।

उन्होंने कहा कि नागपुर का कार्गो हब यहां के संतरे, हथकरघा उत्पादों और इलेक्ट्रॉनिक सामान को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में मदद करेगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा विदर्भ क्षेत्र में पर्यटन और खनन क्षेत्र के विकास में मददगार साबित होगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नागपुर में वायुसेना के रखरखाव कमान और अन्य रक्षा संस्थानों से बड़े निवेश आ रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला