म्यांमा के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग शनिवार से भारत के पांच दिन के दौरे पर रहेंगे। वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। उनके साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है।
भारत यात्रा के दौरान म्यांमा के राष्ट्रपति पहली जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग बोधगया और मुंबई भी जाएंगे। राष्ट्रपति के आधिकारिक भारत दौरे से दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।