प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल नई दिल्ली में म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊं लाइन् के साथ वार्ता करेंगे। इस बातचीत से दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूती मिलेगी। बातचीत के दौरान सुरक्षा और संपर्कता समेत भारत और म्यांमा के समग्र संबंधों पर विचार-विमर्श होगा।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने आज नई दिल्ली में म्यांमा के राष्ट्रपति से मुलाकात की।
म्यांमा के राष्ट्रपति कल पांच दिन की भारत यात्रा पर बिहार में गया जी पहुंचे थे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है जिसमें कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और उद्योगपति शामिल हैं। राष्ट्रपति के रूप में श्री लाइन् की यह पहली यात्रा है। म्यांमा के राष्ट्रपति मंगलवार को मुम्बई की यात्रा पर रहेंगे और उद्धोग तथा व्यापार से संबंधित संवाद करेंगे। वह दर्शनीय स्थल भी देखने जायेंगे।