म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् भारत की पांच दिन की यात्रा के दौरान नई दिल्ली पहुंच गए हैं। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इससे पहले म्यांमा के राष्ट्रपति बिहार में गया गए और महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ कई मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। वर्तमान पद पर रहते हुए राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् भारत की पहली यात्रा है।
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने श्री ऊ मिन आऊँ लाइन् से मुलाकात की है। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में दीर्घकालिक द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के प्रति म्यांमा के राष्ट्रपति के सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए श्री ऊ मिन आऊँ लाइन् और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात का इंतजार कर रहे हैं।
म्यांमा के राष्ट्रपति सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोनों देशों के ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। वे एक व्यापारिक मंच में भी भाग लेंगे।
श्री ऊ मिन आऊँ लाइन्, मंगलवार को व्यापारिक तथा औद्योगिक वार्ता और स्थल भ्रमण के लिए मुंबई जाएंगे।