म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज मुंबई पहुंचे। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उनका स्वागत किया। प्रोटोकॉल मंत्री जयकुमार रावल भी हवाई अड्डे पर उपस्थित थे।
राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज मुंबई में व्यापार और उद्योग जगत से बात करेंगे और विभिन्न स्थलों का दौरा करेंगे। वे आज शाम लोक भवन में उनके सम्मान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।