अगस्त 26, 2026 9:58 अपराह्न

printer

मुंबई पुलिस ने एमपीएससी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया

मुंबई पुलिस ने एमपीएससी की ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के मामले में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग-एमपीएससी के तीन अधिकारियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एमपीएससी के एक अवर सचिव और एक अनुभाग अधिकारी भी शामिल हैं। अदालत ने सभी छह आरोपियों को बुधवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

एमपीएससी ने खाद्य और औषधि प्रशासन के अंतर्गत इन पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। आयोग ने कहा है कि जल्द ही नई परीक्षा आयोजित की जाएगी। रद्द की गई परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी और उनसे कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।

विधायक रोहित पवार ने इस मामले को लेकर एमपीएससी अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने मंगलवार से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। श्री पवार ने आरोप लगाया कि इस मामले में बड़ा गिरोह शामिल है और घटना की पुलिस जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला