जून 2, 2026 1:35 अपराह्न

printer

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोना तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

राजस्व खुफिया निदेशालय-डी.आर.आई. ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। निदेशालय ने 2.6 किलोग्राम विदेश से लाया गया सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग चार करोड़ बीस लाख रुपये है। खुफिया जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने दुबई से आए दो यात्रियों को पकड़ा। मामले की जांच की जा रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला