कल रात दक्षिण मुंबई में भुलेश्वरचा राजा के आगमन समारोह के दौरान गणेश प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। भुलेश्वर के जय अम्बे चौक पर रात करीब 10 बजे इस दुर्घटना की खबर है। मुंबई अग्निशमन विभाग, पुलिस, यातायात पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड स्टाफ को तत्काल दुर्घटना स्थल भेज दिया गया।
News On AIR | अगस्त 23, 2026 10:39 पूर्वाह्न
मुंबई : गणेश प्रतिमा गिरने से 2 लोगों की मौत, 5 अन्य घायल