भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार की सुबह कुछ ही घंटों के भीतर चीन, तिब्बत और नेपाल के कुछ हिस्सों में कई भूकंप आए। इनमें सबसे तीव्र भूकंप चीन में आया जिसकी तीव्रता 4 दशमलव 5 थी।
इससे पहले, भारतीय समयानुसार रात 12 बजकर 50 मिनट पर तिब्बत में 4 दशमलव 2 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद नेपाल में 3 दशमलव 4 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं कल तिब्बत में 4 दशमलव 3 तीव्रता का भूकंप भी दर्ज किया था।
तत्काल किसी हताहत या महत्वपूर्ण क्षति की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने भूकंप के बाद कोई आपातकालीन सलाह या सुनामी चेतावनी जारी नहीं की है।