सितम्बर 3, 2026 9:12 अपराह्न

printer

पहली तिमाही में 7.8% जीडीपी वृद्धि दर हासिल करने में एम.एस.एम.ई का योगदान सराहनीय: वाणिज्य और उद्योग मंत्री

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.8% सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि हासिल करने में छोटे और मध्यम उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। श्री गोयल ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा कि विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते भारत को प्रमुख निर्यातक देश बनने की दिशा में मजबूत आधार देंगे। उन्होंने दुनिया भर में भारत के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मुक्त व्यापार समझौतों के अधिकतम उपयोग की दिशा में देशव्यापी और समग्र प्रयास करने का आह्वान किया।
 
श्री गोयल ने कहा कि भारत अगले कुछ वर्षों में कनाडा, मैक्सिको, चिली, मर्कोसुर, दक्षिणी अफ्रीकी सीमा शुल्क संघ, खाड़ी सहयोग परिषद और इस्राएल के साथ मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देगा। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से भारत की वैश्विक व्यापार तक पहुंच 75 प्रतिशत तक बढ़ेगी।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला