मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वैश्विक क्षमता केंद्रों, डेटा केन्द्र और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री प्रौद्योगिकी आधारित औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार के दृष्टिकोण को भी साझा करेंगे। वह निवेश और नई परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए उद्योग जगत के नेताओं के साथ व्यक्तिगत बैठकें करेंगे।
सम्मेलन में भारत और विदेश की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों, निवेशकों, स्टार्टअप्स, उद्योग निकायों और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस आयोजन के दौरान कई रणनीतिक साझेदारियों और समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।