मई 29, 2026 9:23 अपराह्न

printer

भारत में सबस्ट्रेट निर्माण प्रौद्योगिकी के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और ओडिसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी तथा इंटेल के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी की उपस्थिति में आज भारत में सबस्ट्रेट निर्माण प्रौद्योगिकी के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गये। श्री वैष्णव ने कहा कि इससे भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को और बढ़ावा मिलेगा।

ओडिसा सरकार, इंटेल कॉर्पोरेशन और अमरीका की थ्री डी जी एस इन्‍कॉरपोरेशन के बीच ओडिशा में  उन्नत पैकेजिंग ग्लास कोर सबस्ट्रेट निर्माण सुविधा स्थापित करने का मसौदा तैयार करने लिये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह परियोजना देश में सबसे बड़े उच्च-प्रौद्योगिकी विनिर्माण निवेशों में से एक है। प्रस्तावित सुविधा भुवनेश्वर-खरदा क्षेत्र में स्थित होगी। इस परियोजना से उच्च-कुशल रोजगार के अवसर पैदा होने के साथ-साथ व्यापक विनिर्माण और प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम में महत्वपूर्ण अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला