सितम्बर 29, 2026 4:44 अपराह्न

printer

सांख्यिकीय व्यवसाय रजिस्टर के विकास और मजबूत बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सांख्यिकीय व्यवसाय रजिस्टर के विकास और उसे मजबूत बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

सांख्यिकीय व्यवसाय रजिस्टर एक केंद्रीय और नियमित रूप से अद्यतन किया जाने वाला डेटाबेस है। इसमें किसी निर्धारित भौगोलिक क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों से जुड़े पंजीकृत सांख्यिकीय प्रतिष्ठानों की जानकारी शामिल होती है।

यह समझौता दोनों मंत्रालयों के उद्यम पंजीकरण तंत्र से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए एक व्यवस्थित ढांचा उपलब्ध कराएगा। इससे सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाने वाली व्यावसायिक जानकारी के दायरे, एकरूपता और विश्वसनीयता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला