विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कल आबिदजान में कोटे डी आइवर के राष्ट्रपति अलासाने औटारा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और कोटे डी आइवर के बीच बढ़ती साझेदारी पर चर्चा की। श्री सिंह ने अफ्रीका के साथ मजबूत और व्यापक संबंधों को आगे बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि वे भारत और कोटे डी आइवर की लंबे समय से चली आ रही मित्रता को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।
News On AIR | अगस्त 9, 2026 7:26 पूर्वाह्न
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कोट डी आइवर के राष्ट्रपति अलासाने औटारा से की मुलाकात, द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा