सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने आज नई दिल्ली में दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर श्री मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से पर्यावरण संरक्षण सहित सभी क्षेत्रों में विकास कार्य में निरंतर प्रगति हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के ग्रीन दिल्ली मिशन के अंतर्गत 70 लाख पौधे लगाने के निर्णय को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
श्री सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत अब तक पचास लाख से अधिक पेड़ और पौधे लगाए जा चुके हैं।