कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सेवा नियमों को कर्मचारियों और उनके परिवारों के प्रति अधिक संवेदनशील बनाने के निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। डॉ. सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सचिवालय सेवा फोरम (सीएसएस) की सीएसएस शील्ड पहल के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि यह पहल कार्मिक मंत्रालय के उस व्यापक प्रयास के अनुरूप है जिसके तहत सरकारी सेवा प्रणालियों को कर्मचारियों और उनके परिवारों की आवश्यकताओं के प्रति अधिक संवेदनशील बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सेवा संबंधी कई प्रावधानों में परिवर्तन किए गए हैं। सरकार नए प्रावधान लागू करने या मौजूदा नियमों में संशोधन करने के लिए तैयार है, ताकि प्रणाली को अधिक संवेदनशील बनाया जा सके।