मई 31, 2026 9:04 अपराह्न

printer

म्यांमा में एक इमारत में हुए विस्फोट में 45 से अधिक लोगों की मौत

म्‍यांमा के उत्‍तर पूर्वी हिस्‍से में एक भवन में हुए विस्‍फोट में 45 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि इस भवन में खनन के लिए विस्‍फोटक रखे गये थे।

खबरों के अनुसार नाम्हकाम शहर के काओंग्टप गांव में दोपहर को हुए इस विस्‍फोट में तकरीबन 70 लोग घायल हुए हैं।

यह क्षेत्र चीन की सीमा से लगभग तीन किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। यह क्षेत्र सशस्‍त्र गुट तांग नेशनल लिब्रेशन आर्मी द्वारा नियंत्रित है और यह गुट म्‍यांमा की केन्‍द्रीय सरकार के खिलाफ संघर्ष में है।