अक्टूबर 9, 2026 4:59 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री को भेंट किए गए आंध्र प्रदेश के 18 से अधिक स्मृति चिह्न सार्वजनिक नीलामी के लिए प्रदर्शित किए गए

इस वर्ष ‘पीएम स्मृति चिह्न संग्रह’ में आंध्र प्रदेश से 18 से अधिक स्मृति चिह्न प्रदर्शित किए गए  हैं। ये उपहार मूल रूप से प्रधानमंत्री को भेंट किए गए थे और अब इनकी सार्वजनिक नीलामी की जा रही है।
 
इस संग्रह में ग्रामीण जीवन और पारंपरिक शिल्पकला को दर्शाने वाली कोंडापल्ली लकड़ी की बैलगाड़ी, प्रधानमंत्री के फोटोप्रिंट वाले कलमकारी वस्त्र और श्रीशैलम स्थित श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्रम के स्मृति चिह्न शामिल हैं। इसके अलावा स्त्री शक्ति प्रतिभा पुरस्कार-2025 का स्मृति चिह्न महिलाओं की उपलब्धियों को मान्यता देता है। आंध्र प्रदेश से उपहार स्‍वरूप प्राप्‍त ये स्मृति चिह्न राज्‍य की सांस्कृतिक पहचान का प्रतिनिधित्व करते हैं।
 
प्रधानमंत्री स्मृति चिह्न ई-नीलामी इस महीने की 31 अक्‍तूबर तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक बोलीदाता नीलामी की तारीखें, संपूर्ण सूची और अन्‍य विवरण प्रधानमंत्री स्‍मृति चिह्न ई-नीलामी पोर्टल pmmementos.gov.in पर देख सकते हैं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला