सितम्बर 28, 2026 8:55 अपराह्न

printer

देश में 100 करोड़ से अधिक लोगों को मिल रहा सामाजिक सुरक्षा का लाभ: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि देश में 100 करोड़ से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। इसमें 60 करोड़ से अधिक नागरिकों के लिए 5 लाख रुपये की स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, 25 करोड़ लोगों के लिए ई.एस.आई.सी. स्वास्थ्य सुरक्षा, 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त अनाज और किसानों तथा महिलाओं को वित्तीय सहायता शामिल है। वे नई दिल्ली में आयोजित औद्योगिक संबंध और श्रम तथा पुरस्कार संबंधी राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. मांडविया ने कहा कि सरकार देश के सतत विकास के लिए उद्योगों के निरंतर विकास के साथ-साथ श्रमिकों के कल्याण को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। उन्होंने सभी हितधारकों से 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

डॉ. मांडविया ने उद्योग और श्रमिकों से राष्ट्र निर्माण में साझेदार के रूप में मिलकर आगे बढ़ने का भी आह्वान किया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की व्यापक संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के युवाओं को एआई, ऑटोमेशन, रोबोटिक्स और अन्य अत्याधुनिक तकनीकों में नए दौर के कौशल से लैस करना जरूरी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला