मिजोरम के राज्यपाल जनरल विजय कुमार सिंह ने आज असम राइफल्स की 20वीं बटालियन को उनकी विशिष्ट सेवा, वीरता और राष्ट्र तथा मिजोरम की जनता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के सम्मान में प्रतिष्ठित राज्यपाल यूनिट प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
लोक भवन के दरबार हॉल में आयोजित अलंकरण समारोह के दौरान राज्यपाल ने मिजोरम में तैनाती के दौरान असम राइफल्स की 20वीं बटालियन के अनुकरणीय प्रदर्शन और उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।