अगस्त 30, 2026 12:23 अपराह्न

printer

मिज़ोरम के फ़ुटबॉल खिलाड़ी लल्लियानज़ुआला चांगते को वर्ष 2026 का सर्वश्रेष्ठ भारतीय फ़ुटबॉलर चुना गया

मिज़ोरम के फ़ुटबॉल खिलाड़ी लल्लियानज़ुआला चांगते को वर्ष 2026 का सर्वश्रेष्ठ भारतीय फ़ुटबॉलर चुना गया है। 29 वर्षीय चांगते हाल ही में मुंबई फ़ुटबॉल क्लब से मोहन बागान में शामिल हुए हैं।

उन्‍होंने कल रात भारतीय फ़ुटबॉल के दिग्गज भाइचुंग भूटिया से यह सम्‍मान ग्रहण किया। फ़ुटबॉल प्लेयर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित यह पुरस्कार साथी खिलाड़ियों के वोटों के आधार पर तय किया जाता है। चांगते ने इससे पहले 2023-24 सीज़न के लिए भी यह सम्मान जीता था।

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने चांगते को बधाई दी। वहीं मिज़ोरम फ़ुटबॉल एसोसिएशन ने इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण क्षण बताया और कहा कि यह मिज़ो फ़ुटबॉलरों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करेगा।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला