जनजातीय कार्य मंत्रालय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (इग्ना) ने भारत की विविध जनजातीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, प्रलेखन, डिजिटलीकरण, अनुसंधान और संवर्धन के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
मंत्रालय ने बताया कि यह साझेदारी मंत्रालय के जनजातीय अनुसंधान तंत्र और जनजातीय अनुसंधान संस्थानों के नेटवर्क को इग्नाका की अकादमिक, अभिलेखीय, अनुसंधान और क्यूरेटोरियल विशेषज्ञता के साथ जोड़ेगी।
इसका उद्देश्य भारत की विविध जनजातीय मूर्त और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के व्यवस्थित संरक्षण, प्रलेखन, डिजिटलीकरण, अनुसंधान और संवर्धन के लिए एक संस्थागत ढांचा स्थापित करना है।