सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय कल से नई दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 का आयोजन करेगा। पंद्रह दिन तक चलने वाला यह मेला 15 नवंबर तक चलेगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार सोमवार को मेले का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस वर्ष मेले की थीम है- प्रकाश और परंपरा- ज्योति से ज्योति जलाएं।
मंत्रालय ने बताया कि मेले में शिल्पकारों के उत्पादों, हस्तशिल्प के सजीव प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की पारंपरिक कला, सजावट और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। मेले का उद्देश्य पारंपरिक शिल्पकारों और उनके उत्पादों को पहचान दिलाना, देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा रचनात्मकता और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है