ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से आज प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ एक गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौते का उद्देश्य सार्वजनिक खरीद और बाजार से जुड़े उद्यम विकास के माध्यम से महिला नेतृत्व वाले उद्यमों, विशेष रूप से स्वयं सहायता समूह के नेतृत्व वाले उद्यमों को सशक्त बनाना है।
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह ग्रामीण विकास विभाग के सचिव रोहित कंसल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।