देश का खनिज मिशन ज़ोर पकड़ रहा है। खान मंत्रालय ने 56 ज़रूरी और रणनीतिक खनिज ब्लॉक और 11 उत्खनन लाइसेंस ब्लॉक की नीलामी की है। इसके साथ ही, अब 88 में से नीलाम हो चुके ब्लॉक की संख्या 56 हो गई है।
पहली बार गुजरात, उत्तराखंड और तेलंगाना में खनिज ब्लॉक की नीलामी हुई है। इनमें ग्रेफाइट, रेयर अर्थ एलिमेंट, वैनेडियम, टाइटेनियम, ग्लूकोनाइट और रॉक फॉस्फेट जैसे खनिज शामिल हैं।
अब नीलाम किए गए अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉक की संख्या 11 हो गई है। अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में पहली बार अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉक की नीलामी की गई।
खान मंत्रालय के अनुसार, यह नीलामी भारत के खनिज क्षेत्र में उद्योग जगत के बढ़ते भरोसे को दिखाती है। इससे स्वच्छ उर्जा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, नवीकरणीय उर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा और उन्नत विनिर्माण के लिए ज़रूरी खनिज की खोज और विकास में तेज़ी आएगी। इससे आयात पर निर्भरता कम होगी और घरेलू खनिज आपूर्ति श्रृंखला मज़बूत होगी।