स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए जननी (प्रसव के पहले और बाद तथा नवजात शिशु एकीकृत देखभाल पहल) का शुभारंभ किया है। जननी एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे महिलाओं के गर्भ धारण के पहले और बाद तक उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड की व्यापक निगरानी और रखरखाव के लिए बनाया गया है। मंत्रालय ने बताया कि अब तक एक करोड़ 34 लाख लाभार्थियों ने इस पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।
News On AIR | मई 7, 2026 1:32 अपराह्न
मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवायें सुदृढ़ करने के लिए किया गया जननी पोर्टल का शुभारंभ