मई 10, 2026 12:48 अपराह्न

printer

शिक्षा मंत्रालय सभी स्कूलों में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन  शिविर आयोजन करेगा

शिक्षा मंत्रालय गर्मी की छुट्टियों में, देश के सभी स्कूल में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन करेगा। एक सप्ताह का यह शिविर भारतीय भाषाओं में बुनियादी संवाद कौशल सीखने, शब्दों को जानने, अपना परिचय देने, वास्तविक जीवन की बातचीत और संस्कृति की सराहना पर केंद्रित होगा। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरुप समावेशी और समान शिक्षा के दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।