आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा है कि चिंतन शिविर 2026 के दौरान आयुष उपचारों के लिए बीमा कवरेज का विस्तार करने और दावा निपटान में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। दो दिन का शिविर आज नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्री जाधव ने कहा कि इस कार्यक्रम में छह सत्र शामिल थे। इनका उद्देश्य आयुष क्षेत्र को अधिक प्रभावी, सशक्त और जन-केंद्रित बनाने के लिए स्पष्ट रणनीतियां तैयार करना था।
News On AIR | अप्रैल 17, 2026 6:14 अपराह्न
आयुष मंत्रालय का दो-दिवसीय चिंतन शिविर नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ