जून 13, 2026 9:21 अपराह्न | International Yoga day

printer

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत ऑनलाइन योग कार्यक्रम आयोजित करेगा आयुष मंत्रालय

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के क्रम में, कल आयुष मंत्रालय ऑनलाइन योग कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह आयोजन मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और हबिल्ड के साथ मिलकर किया जा रहा है।  यह आयोजन सुबह सवा छह बजे से पूर्वाह्न सात बजकर 35 मिनट तक होगा। इसमें 130 देशों से सहभागिता की संभावना है। कार्यक्रम में, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक लोग मिस्ड कॉल देकर पंजीकरण करा सकते हैं। नंबर है-1800-315-7008.