सितम्बर 19, 2026 7:55 अपराह्न

printer

आयुर्वेद और अन्य आयुष प्रणालियों में एआई के उपयोग को बढ़ावा दे रहा आयुष मंत्रालय

आयुष मंत्रालय, ‘आयुष ग्रिड’ डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के आधार पर आयुर्वेद और अन्य आयुष प्रणालियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग को बढ़ावा दे रहा है। मंत्रालय स्‍वास्‍थ्‍य सेवा, अनुसंधान, शिक्षा, सूचना सेवा और निवेश को आसान बनाने जैसे क्षेत्रों में एआई का इस्तेमाल करने की संभावनाओं पर काम कर रहा है। इसके लिए ऐसा इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है जिसमें विशेष एआई एप्लीकेशन और नेशनल एआई पहल के साथ बड़े पैमाने पर सहयोग शामिल है।

नागरिकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, औषधीय पौधों के व्यापार, योग और निवेश के लिए एमएआईएसपी, eLMS और ई-चरक जैसे एआई-बेस्ड चैटबॉट और एआरपी रिसर्च असिस्टेंट विकसित किए जा रहे हैं।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि ‘योग सारथी’ योग से जुड़ी सलाह देने वाला एआई चैटबॉट है और ‘निवेश सारथी’ आयुष क्षेत्र में निवेश के लिए एआई असिस्टेंट का काम करता है। मंत्रालय इंडियाएआई और भाषिणी के साथ भी काम कर रहा है ताकि ‘आयुष ग्रिड’ पोर्टल भारत की 22 अनुसूचित भाषाओं में उपलब्ध हो सकें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला