अगस्त 4, 2026 10:33 अपराह्न

printer

ग्रामीण विकास राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना 2.0 की प्रगति की समीक्षा की

ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने आज नई दिल्ली में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना 2.0 की प्रगति और प्रमुख डिजिटल सुधारों की समीक्षा की। बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार प्रशिक्षण और रोजगार प्राप्ति को समय पर पूरा करने के लिए सभी संभव उपाय किए जाने चाहिए।
 
ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने स्वीकृत परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण बैचों के समय पर प्रारंभ, कार्यक्रम के प्रदर्शन की वास्तविक समय और विस्तृत निगरानी के लिए उन्नत डैशबोर्ड और विश्लेषणात्मक रिपोर्टों के विकास पर भी विचार-विमर्श किया।
 
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बताया कि इस योजना के तहत, 2014-15 में इसकी शुरुआत से अब तक कुल 18 लाख 45 हजार ग्रामीण गरीबों को प्रशिक्षित किया गया है और 12 लाख 35 हजार को अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में दिहाड़ी रोजगार में नियोजित किया गया है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला